चुनाव ताजा खबरे

कांग्रेस नेता चौधरी रविन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी ने बैठक कर बनाई रणनीति

कांग्रेस नेता चौधरी रविन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी ने बैठक कर बनाई रणनीति

फजले रसूल/दैनिक सामना/सिद्धार्थनगर

कांग्रेसी नेता चौधरी रविन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसी नेता ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी के घोषणा पत्र व नीतियों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराए जाने की अपील की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई घोषणाओं व नीतियों के बारे में उन्हें अवगत कराने की अपील की गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। सरेआम किसानों की हत्या कर दी गई उसके बावजूद सरकार आंख बंद कर बैठी हुई है। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

Related posts

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हवाड्डों के संचालन और प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के समझौते पर किए हस्ताक्षर।

JL News

युवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों में किया गया कंबल वितरण

Web1Tech

डुमरियागंज में आल इंडिया कवि सम्मेलन व मुशायरा 27 नवंबर को,आएंगे अबू आसिम आज़मी

Web1Tech
Download Application