ताजा खबरे

सिद्धार्थनगर में पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी पुण्यतिथि, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर में पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी पुण्यतिथि, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

फजले रसूल/दैनिक सामना/सिद्धार्थनगर

आज देश भर में पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने की। इस सभा में पूर्व प्रधानमन्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा की लाल बहादुर शास्त्री बहुत ही साहसी व्यक्ति थे। उन्हें गुदड़ी का लाल कहा जाता हैं। क्योंकि गरीबी में पले बढे लाल बहादुर शास्त्री देश के रेल मंत्री और फिर उसके बाद प्रधानमंत्री भी बने।

इस अवसर पर जिला महासचिव दिनेश वर्मा जी, जिला कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार जी, जिला सचिव सादिक अहमद जी, वरिष्ठ नेता राजेश सिंह जी, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार जी, राजेश शास्त्री जी, आशिक अली जी, श्याम बिहारी जी, ज़ुबैर खान जी, अकरम अली जी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल के नामी होटल-ढाबों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक बार सील

JL News

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने चलाया सदस्यता अभियान

Web1Tech

पूर्ण बहुमत के साथ रफीक कुरैशी (पत्रकार) अलीराजपुर कुरैशी जमात के सदर चुने गए

JL News
Download Application