ताजा खबरे

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा के लिये घोषित की 125 प्रत्याशियों की सूची ,डुमरियागंज से श्रीमती कांति पांडेय को मिला टिकट

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा के लिये घोषित की 125 प्रत्याशियों की सूची,डुमरियागंज से श्रीमती कांति पांडेय को मिला टिकट

फजले रसूल/दैनिक सामना/सिद्धार्थनगर

कांग्रेस पार्टी ने यूपी विधानसभा के लिये प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है जिस में 125 प्रत्याशियों का नाम दिया गया है ।डुमरियागंज से श्रीमती कांति पांडेय को टिकट मिल है। जो कि सच्चिदानंद की पत्नी है। सच्चिदानंद पांडेय पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके है। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2010 के उपचुनाव में 27 हजार वोट हासिल किए थे।2013 में इन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन की ।
डुमरियागंज के कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय की पार्टी के प्रति निष्ठा और समाजसेवा के सभी क़ायल हैं । उनकी वाकपटुता और भाषण शैली ने सभी का मन मोहा है , विषम परिस्थितियों में वह काँग्रेस से डुमरियागंज में अपनी पत्नी को जिला पंचायत भी बनवाया है, लेकिन पार्टी में वह मुकाम अबतक नही मिल पाया जिसके वह हक़दार हैं ।
डुमरियागंज काँग्रेस में पंडित सच्चिदानंद पांडेय के बारे में यह आम है कि वह 24 घंटे सामाजिक पेशेवर हैं ।
वैसे सच्चिदानंद पांडेय को जब भी मौका मिला है या पार्टी ने जो भी ज़िम्मेदारी सौंपी है सभी का उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया है । सचिदानंद पाण्डेय की भाषण शैली लोगों को जहाँ काफी प्रभावित करने वाली है वही दोनों समुदायों में उनकी अच्छी खासी पकड़ है

Related posts

डॉ सरफ़राज़ अंसारी ने लगाया मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप,कहा लोगों का भला करते रहेंगे

Web1Tech

अन्तराष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने लिया शपथ

JL News

अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘ हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने के उददेश्य से जिलाधिकारी के अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

JL News
Download Application