Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

( रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही  (उत्तरप्रदेश )  / 01-08-2022

प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 01.08.2022 को श्री रामलखन मिश्र, क्षेत्राधिकारी औराई द्वारा *जनता दर्शन* में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से इतनी दूर पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी प्र0नि0/थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੇ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

JL News

ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਲਲਹੇੜੀ ਰੋਡ ਚੌਕ, ਖੰਨਾ ਵਿਖੇ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫੇ ਦੀ ਮੰਗ

JL News

जनपद भदोही में खुशी का माहौल हाईस्कूल 2022 की टापर मिला साइकिल पुरस्कार।

JL News
Download Application