Hindi Last 24 Hour

बाढ़ से किसानों का भारी नुकसान…….

जेएल न्यूज / JL NEWS

करनाल (हरियाणा) / 16-07-2023

(रिपोर्ट -राजेंद्र कुमार)

करनाल के इंद्री और घरौंडा के 30 से ज्यादा गांवों में बाढ़ आने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सैंकड़ों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो गई। हालांकि खेतों से पानी काफी हद तक आगे निकल चुका है, लेकिन अब किसानों को जमीन बंजर होने की चिंता सता रही है। शनिवार को यूनियन नेताओं बहादुर मेहला बलड़ी, जगदीप औलख, अमनपदीप सिंह बब्बर निसिंग, गुरदेव सिंह बब्बर व संदीप सिंह झब्बर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

भारतीय किसान यूयिन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी व कोर कमेटी सदस्य जगदीप औलख ने कहा कि पानी के साथ बह कर कर आई रेत और रेतीली मिट्टी की परत खेतों में जम गई है। इससे किसानों को आने वाले समय में फसलों की बुआई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर किसान अपने स्तर पर सफाई करने का प्रयास करता है तो खनन विभाग चालान काटता है और किसान के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया जाता है। बहादुन मेहला ने कहा कि भाकियू मांग करती है कि सरकार किसानों पर आए संकट को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए। जल्द से जल्द खेतों की सफाई करवाई जाए। जलभराव होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को राहत देने के लिए सरकार उन्हें उचित मुआवजा प्रदान करे। अगली फसलें पैदा करने के लिए खाद्य और बीज उचित रेट पर उपलब्ध करवाया जाए।

Related posts

ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਈਸੜੂ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਈਸੜੂ ਨੂੰ ਆਰ. ਐਸ. ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ-

JL News

ਹਲਕਾ ਖੰਨਾ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਯਾਦੂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਪਿੰਡ ਬਾਦਲ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਜਾਣਿਆ ਹਾਲ-ਚਾਲ-

JL News

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हवाड्डों के संचालन और प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के समझौते पर किए हस्ताक्षर।

JL News
Download Application