Hindi

बैंक ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश l

 

जेएल न्यूज़/JL NEWS

(शारदा पांडेय / सरस सिंह)

भदोही(उत्तर प्रदेश) / 13–06–2022

आज डॉ अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में बैंक, एटीएम व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सघन चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के बैंक, एटीएम व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान बैंक में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही। शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी।

बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया ।

Related posts

पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही 372 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 89 हजार 280 रू की जप्‍त

JL News

जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में मनाया गया ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे।

JL News

स्वतंत्रता सप्ताह, हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता दिवस को भव्यता व हर्षोउल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारियो के दृष्टिगत डीएम ने की बैठक-

JL News
Download Application