Hindi

महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक।

जेएल न्यूज़/JL NEWS

(रिपोर्ट – शारदा पांडेय)

भदोही (उत्तरप्रदेश) 25–06–2022

 शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता एवं सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन स्कूल/कालेज/कोचिंग संस्थानों/मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चालाया जा रहा है।
उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूल/कालेज/कोचिंग संस्थानों/मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। एण्टी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरो

Related posts

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गोपीगंज पर फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण

JL News

अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘ हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने के उददेश्य से जिलाधिकारी के अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

JL News

सृजन कार्यक्रम-5 में पिपलानी क्षेत्र की करीब 150 किशोरी बालिकाओं ने लिया भाग

Mukesh Singh
Download Application