ताजा खबरे

बाबा साहब विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, और समाज सुधारक थे- डॉ सरफ़राज़ अंसारी

बाबा साहब विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, और समाज सुधारक थे- डॉ सरफ़राज़ अंसारी

दैनिक सामना /शोहरतगढ़/ सिद्धार्थ नगर

संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने बाबासाहेब को किया। 26 नवंबर शाम को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में शोहरतगढ़ विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ मोहम्मद सरफ़राज़ अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शोहरतगढ़ ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत गड़ाकुल स्थित दलित बस्ती में बाबा साहब के चित्र पर माल्यर्पण किया गया ।इस अवसर पर सभी सम्मानित नेता व पदाधिकारी ने बाबा साहब के जीवन के कई कठिनाइयों एवं उनके द्वारा संविधान में अहम योगदान के लिए उनकी सराहना की।

डॉक्टर सरफराज अंसारी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बहुत ही लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेद भाव के बीच अभियान चलाया। श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का भी समर्थन किया

। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके याद में दलित बस्ती में रात्रि भोजन का भी आयोजन किया गया एवं रात्रि ठहरने के लिए भी व्यवस्था की गयी ।

Related posts

कम्पोजिट विद्यालय बैराखास में शिक्षक की भूमिका में नजर आई जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

JL News

कानपुर में हुआ भीषन सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो में टक्कर

JL News

गगनभेदी जयकारों व जयघोष के साथ विसर्जित हुईं मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं

Web1Tech
Download Application