ताजा खबरे

डुमरियागंज में आल इंडिया कवि सम्मेलन व मुशायरा 27 नवंबर को,आएंगे अबू आसिम आज़मी

डुमरियागंज में आल इंडिया कवि सम्मेलन व मुशायरा 27 नवंबर को,आएंगे अबू आसिम आज़मी

फजले रसूल/दैनिक सामना/सिद्धार्थनगर

दिनांक 27 नवंबर 2021 को जिला सिद्धार्थनगर के कन्या इंटर कॉलेज डुमरिया गंज में ऑल इंडिया कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन बनाम एक शाम अबु आसिम आज़मी के नाम का आयोजन किया जा रहा है। जिस में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता विधायक व महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबु आसिम आज़मी होंगे।


यह जानकारी आल इंडिया कवि सम्मेलन व मुशायरे के आयोजक मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव फरहान अहमद खान ने दी है ।

कार्यक्रम में राही बस्तवी,जौहर कानपुरी,चरण सिंह बशर,हाशिम फिरोजाबादी,आज़ाद प्रताप गढी,भुसन त्यागी,शहज़ादा कलीम,यासिर सिद्दीकी,विकास बौखल,डॉ ज्ञानेंद्र द्विवेदी,असद बस्तवी, आबाद सुल्तानपुरी, अचानक मऊवी, शबीना अदीब, शाइस्ता सना,सबा बलरामपुरी आदि शायर सम्मिलित होंगे।

इस के अलावा प्रदेश व जिला के बहुत से समाजवादी पार्टी के नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Related posts

“रक्तदान करने से मिलती है कई लोगों की जिंदगी”-उपेंद्र मुनि

JL News

पावन पवित्र एकादसी के अवसर पर प्रताप प्रिंटिंग प्रेस का हुआ भव्य उद्घाटन थाने के एसओ व एसएसआई ने काटा फीता

JL News

थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, कोचिंग सेंटर, बाजारों, प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग।

JL News
Download Application