Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश

ग्राम जवानिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम एवं विधुत विभाग के कार्यपालन यंत्री को सौंपा आवेदन

जेएल न्यूज / JL NEWS 

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश ) / 04-09-2023

(रिपोर्ट – मुस्तकीम मुगल)

बरसात नही होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, फसले बिना फल के ही मर रही है, ग्राम जवानिया के ग्रामीण किसानों ने जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश के नेतृत्व में कलेक्टर के प्रतिनिधि एसडीएम को खरीफ की फसलों को बरसात का पानी नही मिलने से सारी फसलें सुख रही है।जिसको लेकर उन्होंने मांग की है कि उदवहन सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डी.सी. क्रमांक -2 से जो पाइप लाईन जा रही है, उसमें पाईप लाईन में लीकेज होने से ग्रामीणों को पानी नही मिल रहा है, उसे तत्काल पाईप लाईन को दुरस्त कर ग्रामवासियों को पानी देने की मांग की गई है।ताकि खरीफ मि फसलें नष्ट ना हो सकें।एक दूसरा आवेदन विधुत विभाग के कार्यपालन यंत्री,मध्यप्रदेश पश्चिमी क्षेत्रीय विधुत वितरण कंपनी अलीराजपुर के नाम से ग्राम जवानिया के पुजारा फलिये में पुरानी डीपी खराब होने से खेती में सिंचाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामवासियों को ठीक से ना ही पानी एवं बिजली मिल पा रही है। पुरानी डीपी पिछले 4 माह से बंद पड़ी है। बिजली के दो खंबे गिर गए हैं।खेद व्यक्त करते हुए जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि इस ओर कोई भी जिम्मेदर अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है।ग्राम जवानिया के ग्रामीणों की मांगों को त्वरित निराकरण किया जावे।इस अवसर पर ग्रामीण हिरला, चमारिया, हरदास भिंडे, भायसिंह चौहान सहित कई ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

Related posts

मंत्रोपचार व विधिविधान से सम्पन्न हुआ पुलिस लाईन में शस्त्रपूजन कार्यक्रम-

JL News

प्रधानाचार्य बानी श्री के नेतृत्व में स्कूल में एनिमल योगा का सफल आयोजन, विशेष अतिथि एकता डांग।

JL News

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं

JL News
Download Application