Hindi Last 24 Hour क्राइम ताजा खबरे देश भोपाल राज्य

मुरैना पुलिस ने थाना स्टेशन रोड क्षेत्रांतर्गत घटित सनसनीखेज डकैती का 6 दिन में किया खुलासा

जेएल न्यूज / JL NEWS 

भोपाल(मध्य प्रदेश ) / 22-10-2025

( रिपोर्ट- मुकेश सिंह)

 

30-30 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय गिरोह के 07 आरोपी गिरफ्तार।नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, चार पहिया वाहन एवं अवैध हथियार सहित लगभग ₹20 लाख का मशरूका जब्त

मुरैना में थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बायपास, अम्बाह रोड निवासी एक मावा व्यवसायी के घर में हुई सनसनीखेज डकैती का 6 दिन के अंदर मुरैना पुलिस ने खुलासा किया है। इस प्रकरण में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने व चांदी के आभूषण, चार पहिया वाहन एवं अवैध हथियार जब्त किए हैं। घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन श्री सचिन कुमार अतुलकर ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर उन्हें पकड़ने के निर्देश जारी किए थे। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विभिन्‍न टीमें बनाई गईं। पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ द्वारा प्रकरण की लगातार समीक्षा की गई। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, चंबल रेंज मुरैना श्री सुनील कुमार जैन द्वारा भी घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे।

दरअसल 15 अक्‍टूबर 25 को दोपहर करीब 01:15 बजे थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के मुडियाखेड़ा बायपास, अम्बाह रोड निवासी एक मावा व्यवसायी के घर में 05 अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर नगदी व सोने-चांदी के आभूषणों सहित लगभग 12 लाख रुपये की लूट की थी। इस संबंध में थाना स्टेशन रोड पर प्रकरण दर्ज कर किया गया था। अत्यधिक गंभीर व सनसनीखेज प्रकृति की घटना घटित होने से तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ घटना स्थल पहुंचे और पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले पर 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया।

अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर तथा नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना श्रीमती दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पृथक-पृथक टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण, संदेहियों की पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण व तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन किया। साथ ही विभिन्न राज्यों में दबिश दी गई।

मुखबिर सूचना पर थाना स्टेशन रोड की घटना में शामिल पांच आरोपियों को राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी अजय सविता पुत्र रामबाबू निवासी उदयपुर खालसा, जिला आगरा एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर डकैती की घटना करना स्वीकार किया। इसके उपरांत दो और आरोपियों को भी राजाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से 05 तोला सोने के आभूषण, 750 ग्राम चांदी, ₹4,53,750 नगद, घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार (कीमत लगभग ₹8 लाख), 315 बोर के 02 देशी कट्टे, 04 जिंदा राउंड एवं 05 मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग ₹20 लाख है।

प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के अतिरिक्त शेष तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय एवं आमजन में विश्वास की भावना उत्पन्न हुई है।

 

Related posts

How Life Insurance Can Shave Your Capital Gains Tax

Web1Tech

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का किया गया औचक निरीक्षण

JL News

कांवड़ यात्रा व चुस्त-दुरुस्त कानून एवं शांति व्यवस्था के लिये क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल किया जा रहा पैदल गस्त।

JL News
Download Application