Hindi Last 24 Hour

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का किया गया औचक निरीक्षण

जेएल न्यूज/ JL NEWS 

(रिपोर्ट- शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तर प्रदेश)/ 27–06–2022

 

जनपद भदोही में  सायं मा0 जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी भदोही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रुप से समस्त क्षेत्राधिकारी सहित सभी थानों से आए भारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। कोई आपत्तिजनक तथ्य प्रकाश में नहीं आया। तत्पश्चात कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। दौरान चेकिंग अपर जिलाधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

“ਕਲਾਨੋਰ ਦੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲ ਤੇ ਹੋਇਆ ਧਮਾਕਾ ਬਹੁਤ ਨਿੰਦਨਯੋਗ”- ਵਿਜੇ ਸੋਨੀ

JL News

पुलिस परिवार के बच्‍चों के लिये आयोजित स्‍पोर्टस समर कैंप का हुआ समापन

JL News

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की की जा रही सघन चेकिंग।

JL News
Download Application