Hindi Last 24 Hour भोपाल

महिला चौपाल – हम होंगे कामयाब, जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा पर संवाद

जेएल न्यूज/ JL NEWS 

भोपाल (मध्य प्रदेश) / 29-11-2024

(रिपोर्ट – मुकेश सिंह )

निवसीड- बचपन संस्था ,महिला एवं बाल विकास विभाग ओर हबीबगंज पुलिस थाना के सहयोग से आज पीसी नगर 12 नम्बर बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं के साथ महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे **हबीबगंज थाना से धीरज सिंह और सुनंदा ऊर्जा प्रभारी , शाहपुरा सुपरवाइजर दीपाली जी , निवसीड- बचपन संस्था से निहारिका पंसोरिया और मंजू माली सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बस्ती क्षेत्र की 35 महिलाएं शामिल हुई।

25 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले पखवाड़ा के बारे में सभी को जानकरी दी गई।जिसका उद्देश्य महिलाओं के साथ होने वाले जेंडर, भेदभाव की रोकथाम और महिलाओं की समता विकास करना है।

सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा महिला बाल विकास विभाग के विभिन्न सेवाओं और हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।

सुनंदा जी ( ऊर्जा डेस्क हबीबगंज) द्वारा महिला ऊर्जा डेस्क की जानकारी देते हुए। घरेलू हिंसा क्या होती है और इसके लिए क्या- क्या प्रावधान ओर कानूनी सहायता इस पर महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

महिलाओं द्वारा उनकी बस्ती में पुलिस पेट्रोलिंग, अवैध नशा , छेड़खानी आदि जैसे समस्यओं ओर रखा और कैसे मिलकर समुदाय ओर विभाग काम कर सकते हैं इस पर बात कर चौपाल का समापन किया गया।

Related posts

सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन पर लगाई जाए रोक- जिलाधिकारी

JL News

कमजोर वर्ग की बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं क्षमता विकास हेतु आयोजित प्रशिक्षण शिविर “सृजन-6” का हुआ समापन

JL News

ਖੰਨਾ-ਜਰਗ ਚੋਂਕ ਤੋਂ ਜੋੜੇਪੁਲ ਤੱਕ ਨਵੀਂ ਸੜਕ ਤਿਆਰ, ਗੁਣਵੱਤਾ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ-

JL News
Download Application