Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे भोपाल राज्य

पुलिस खेल-कूद शिविर (समर केम्प) के समापन समारोह के अवसर पर पुलिस कमिश्नर द्वारा दिया गया प्रगतिशील होने का संदेश

जेएल न्यूज / JL NEWS

भोंपाल (मध्य प्रदेश ) / 07-06-2023 

(रिपोर्ट- मुकेश सिंह )

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाईन, नेहरु नगर में विगत डेढ़ माह से आयोजित किये गये समर केम्प में सम्पूर्ण भोपाल शहर मे पदस्थ पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने भाग लिया। समर केम्प में क्रिकेट, बेडमिंटन, वालीबाल, मेहंदी, मार्शल आर्ट, ब्यूटीपार्लर, जुंबा समेत 11 स्पोर्टस व अन्य एक्टिविटी मे भाग लेने वाले इन बच्चो व महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु पुलिस लाईन में एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, तथा पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रुप से आयोजित किया गया।

 

इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सम्पूर्ण रुप रेखा का प्रभावी संचालन करने के लिए आरआई श्री जयसिंह तोमर को विशेष रूप से बधाई देते हुए पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने बच्चो को संदेश दिया कि प्रतिस्पर्धात्मक जीवन मे प्रवेश करने से पूर्व सर्वांगीण विकास होना जरुरी हैं, जिसमे खेल कूद की गतिविधियां तथा शरीर का स्वस्थ्य होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि पढ़ाई-लिखाई।

पुलिस लाईन मे चलाए गये इस समर केम्प शिविर में पुलिस परिवार के बच्चों व महिलाओं को एक नई राह दिखाई है कि वे स्वस्थ्य रहकर के स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाएं तथा किसी न किसी स्पोर्ट एक्टिविटी मे भाग लें। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन एसीपी लाईन श्री विक्रम रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारीगण व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related posts

78वें आलमी तब्लिगी इज्तिमा का आगाज,चार दिनों तक दी जाएंगी भलाई के रास्ते पर चलने की सीख

JL News

ਖਮਾਣੋਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ,BJP ਵਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ, ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੁਦਿਆਂ ਤੇ ਚਰਚਾ।

JL News

पुलिस द्वारा 48 घंटे के अन्दर 20 हजार रूपये के मोबाईल लूट के आरोपीयों को किया गिरफतार

JL News
Download Application