Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे राज्य

मोबाइल छिनैती व मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार।

जेएल न्यूज / JL NEWS

(रिपोर्ट–सरस सिंह)

भदोही(उत्तर प्रदेश)/ 18–06–2022

भदोही जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग व थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रही मोबाइल छिनैती की घटनाओं के प्रभावी रोकथाम व घटनाओं के अनावरण हेतु डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन व राजेश भारती अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज व प्रभारी साइबर सेल संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कस्बा गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहे से चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती/चोरी की कुल 27 अदद मोबाइल, तीन अदद मोटरसाइकिल (अपाचे,पल्सर) व तीन अदद तमंचा मय छः कारतूस बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में से 08 मोबाइल राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल छिनैती की घटनाओं से सम्बंधित हैं। बरामद दो मोटरसाइकिल जनपद वाराणसी के थाना लंका व सिगरा में मोटरसाइकिल चोरी के अभियोगों से सम्बन्धित है। अन्य की बरामदगी के सम्बंध में जनपद सहित विभिन्न जनपदों से विस्तृत जानकारी करने सहित अभियुक्तों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम

(1)विकाश बिन्द पुत्र ओम प्रकाश बिन्द

(2).धर्मेन्द्र गिरी पुत्र क्षमाशंकर

(3).महेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव

(4)टिंकू बिन्द पुत्र नन्द राम बिन्द

 

 

Related posts

जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छुप कर घर पर कर रहा था निवास, अभियुक्त गिरफ्तार।

JL News

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कुल-14 पुलिसकर्मियों (उ0नि0-13,हे0का0-01) को दी गयी विदाई।ĺ

JL News

ਸਾਲਾਨਾ ਕਬੱਡੀ ਕੱਪ 17 ਮਈ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਭੋਤਨਾ ਦੀ ਖੇਡ ਗਰਾਂਉਡ ‘ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ:-ਪਾਲੀ ਸੇਖੋਂ- ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ

JL News
Download Application