Hindi

साहसिक/मानवीय कार्य हेतु दो महिला शक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित प्रशस्ति पत्र ।

जेएल न्यूज / JL News

(रिपोर्ट–शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तर प्रदेश) /17–06–2022

बता दे कि थाना गोपीगंज क्षेत्र की घटना 15 जून 2022 को बिहरोजपुर गंगा घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय ग्राम कवलापुर के छः युवा नदी में डूबने लगे। उक्त घटना के दौरान अदम्य साहस व सूझ-बूझ का परिचय देते हुए मौके पर उपस्थित महिला श्रीमती गौतम मिश्रा पत्नी श्री हर्षु प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम बिहरोजपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही व कु0 शिवा मिश्रा पुत्री नीरज मिश्रा निवासिनी उपरोक्त द्वारा दो युवकों आशीष एवं लारा को सकुशल बचा लिया गया। इनके द्वारा उक्त साहसिक कृत्य से समाज में संकट के समय लोगों की मदद करने का एक अच्छा संदेश गया है। जिसके चलते आज डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपरोक्त महिला व बच्ची के साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

12वीं मेजर ध्यान चंद क्रॉस कंट्री रेस का किताब गर्ल्स कैटेगरी में महामाया बालिका इंटर कॉलेज नोएडा एवं विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने जीता

JL News

“प्रशिक्षण तन्मयता से प्राप्त करें ताकि कार्यों का निष्पादन उत्कृष्टता से हो”-डीजीपी मकवाणा

JL News

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हवाड्डों के संचालन और प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के समझौते पर किए हस्ताक्षर।

JL News
Download Application