Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

482 खातों के जरिए हुआ 804 करोड़ रुपये का फ्रॉड, साइबर क्राइम टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया……

JL News / जेएल न्यूज 

गुजरात पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने 804 करोड़ रुपये के अपराध का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामल में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोप अलग-अलग तरीके से ठगी करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कुल 804 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। धोखाधड़ी के लिए 482 बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था।

आरोपियों के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 1549 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर 22 एफआईआर दर्ज हुई थीं। गुजरात में 1930 पोर्टल पर 141 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अहमदाबाद (2) और मोरबी (1) में 3 मामले दर्ज किए गए। गुजरात में इन घोटालों में लगभग ₹17.75 करोड़ का नुकसान हुआ।

आरोपी कई तरह के ऑनलाइन फ्रॉड में शामिल थे। वह डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को अपना शिकार बनाते थे और पैसे लूटते थे। इसके साथ ही शेयर में निवेश करने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे और यूपीआई के जरिए फ्रॉड भी करते थे। बैंक में पैसे जमा करने, लोन दिलाने और पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर भी लोगों से ठगी होती थी।

Related posts

नानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपियो से 03 देशी कट्टे सहित चोरी किया गया पिकअप वाहन 24 घंटे के भीतर बरामद

JL News

ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਘਰੋਂ ਕਰੀਬ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਹੋਈ ਚੋਰੀ

JL News

गरबा के अंतिम दिन में लड़की और और उसकी सहेली ने खोया मोबाइल-

JL News
Download Application