Hindi Last 24 Hour

“मानवेंद्र चौहान के सानिध्य में तृतीय विशाल संकीर्तन कार्यक्रम” -अजय सिंह

जेएल न्यूज / JL NEWS

करनाल (हरियाणा) / 06-09-2023

(रिपोर्ट – राजेंद्र कुमार)

श्री श्याम सेवक मंडल करनाल द्वारा करनाल के रेलवे रोड स्थित खालसा कॉलेज मे तृतीय विशाल संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया
उक्त जानकारी श्याम के सेवादार अजय सिंह डॉयरेक्टर पी के कैमीकल ने देते हुए बताया मानवेंद्र चौहान पुजारी निज मंदिर सेवक सभा एवं ट्रस्टी श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम के पावन सानिध्य में हुये इस श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में विख्यात भजन गायक अधिष्ठा अनुष्का मध्यप्रदेश,प्रिंस बजाज पानीपत एवं मोनू दुआ चंडीगढ़ श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया और अपनी मधुर और भावभरी आवाज से श्याम बाबा को रिझाया एवं इस मौके पर श्याम बाबा का शृंगार सुगंधित फूलों द्वारा किया गया।
श्याम सेवक विशाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 521 बासमती राइस के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज गोयल एवं पूर्व विधायक सुमिता सिंह द्वारा ज्योति प्रचंड करने के बाद की गई।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि संजय बठला, जुगल बठला, मनोज वधवा, राजेश अघी,प्रवीण लाठर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक तरुण शर्मा,विशाल वर्मा, मोहित वर्मा, राहुल वर्मा एवं शरद कुमार पुरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया।

Related posts

ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਿੱਪਰ ਨੇ ਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ ਕਾਰ ਦੇ ਉੱਡੇ ਪਰਖੱਚੇ,ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਬਚੇ ਸਵਾਰ।

JL News

ਪਿੰਡ ਇਕੋਲਾਹਾ ਵਿਖੇ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ-

JL News

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JL News
Download Application