Hindi Punjab राज्य

पशु को मार फेकना ठीक? मामला जंडियाला गुरु का।

जेएल न्यूज / JL NEWS

(बंटी सोनी/ नवनीत भोला)

जंडियाला गुरु (पंजाब) / 21–06–2022

एक तरफ यहा हम सोशल मीडिया पर जानवरो से प्यार करने,उनको खाना खिलाने ,उनकी देखभाल करने वाले लोगों की वीडियो, खबरे देखते है वही दूसरी और अभी भी कुछ लोग ऐसे भी है जो जानवरो को एक खिलौना या केवल जरूरत पूरी करने वाला सामान समझते है और जरूरत पूरी होने पर जानवर को मार भी देते है।
मामला पंजाब के जिला अमृतसर के जंडियाला गुरु से सामने आया है, यहां एक जानवर का कंकाल गंदे नाले में पड़ा हुआ मिला, जिसका सिर धड़ से अलग था और नाले से थोड़ा बाहर था। यह कंकाल गाय या भैस के बच्चे का है, जब जानकारी मिलने पर जेएल न्यूज की टीम मौके पर पहुंची तो कंकाल नाले से थोड़ा सा बाहर निकला हुआ था टीम द्वारा इसे बाहर निकाला गया। बता दे की मिली जानकारी अनुसार इस कंकाल को कई दिन इस गंदे नाले में पड़े हुए हो चुके थे, इससे यहां प्रशासन पर सवाल उठते है वही क्षेत्र वासियों पर भी उठते है कि इतने दिनो मे किसी ने इसकी जानकारी मीडिया, प्रशासन को क्यू नही दी, वही बता दे कि इस नाले के पास में ही इलाके का जाना माना स्कूल है, जिसमे दर्जनों बच्चे पढ़ते है। दूसरी और एक जीव को ऐसे मार नाले में फेकना इंसानियत के खत्म होने की निशानी है। वही इस कंकाल के यहां ऐसे होने से कई सवाल भी उठ रहे है कि क्या यह आवारा पशु ,या पालतू था जिसका जान बूझ कर किसी व्यक्ति ने मतलब पूरा होने पर गला काट इसे मारकर फेक दिया। या किसी शरारती अंसर ने इसे मारकर जान बूझ के ऐसे फेंका ताकि यह मुद्दा बन सके।

Related posts

300 ਯੂਨਿਟ ਮੁਫ਼ਤ ਬਿਜਲੀ 1 ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ l

JL News

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਪੰਚਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਜਲਦ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ-ਧਾਲੀਵਾਲ

JL News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचण्ड जीत पर कांग्रेसीयों ने आतिशबाजी और नारेबाजी कर मनाया जश्न

JL News
Download Application