Hindi Last 24 Hour अन्य ताजा खबरे देश राज्य

रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई,अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पुलिस ने पकड़ी

JL NEWS / जेएल न्यूज 

अलिराजपुर(मध्य प्रदेश)) / 02-06-2023 

(रिपोर्ट – मुस्तकीम मुगल) 

पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पकड़ी है। कार्रवाई रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। मुखबिर सूचना मिली कि एक एक्स.यू.व्ही. 500 कार सिल्वर रंग की बिना नम्बर की अवैध शराब का परिवहन कर मंडोर बरझर रोड की तरह आ रही है। इस पर पुलिस ने ग्राम बरझर शिव मंदिर के आगे मंडोर रोड पर नाकाबंदी की। थोड़ी देर बाद एक कार आती हुई दिखाई दी।

 


कार को रोका तो उसमें शराब की पेटी भरी थी। अंदर बैठे व्यक्ति के नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल कुमार पिता प्रदीप कुमार तडवी उम्र 25 साल निवासी आगासवाणी पटेल फलिया थाना धानपुर जिला दाहोद गुजरात चालक ने अपना नाम मुकेश भाई पति जयंती भाई तडवी भील उम्र 20 साल निवासी आगासवाणी बताया। जिनसे शराब लाने ले जाने का लाससेंस पूछते नही होना बताया कार से मौके पर अवैध शराब की पेटीया नीचे निकाल कर गिनती किये जो कुल 17 पेटी 6000 माउण्ट कम्पनी की बीयर मिली। जिसकी कीमत करीब 40800 रुपए आंकी गई। आबकारी एक्ट में प्रकरण बनाया गया। कार्रवाई में उनि शिवा तोमर चौकी प्रभारी बरझर सउनि संतोषसिंह राजपुत आर. 508 दिनेश, आर. 457सयाराम का सहयोग रहा।

Related posts

हार्दिक पटेल बीजेपी में हुए शामिल।

JL News

“रक्तदान करने से मिलती है कई लोगों की जिंदगी”-उपेंद्र मुनि

JL News

  ਖੰਨਾ ਦੇ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ, ਅਮਲੋਹ ਰੋਡ ਦੀ ਸੀਵਰੇਜ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹੱਲ-ਵਾਰਡ ਨੰ. 08, 09 ਅਤੇ 10 ‘ਚ Suction Cum Jetting Machine ਰਾਹੀਂ ਸਫਾਈ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ

JL News
Download Application