Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राजनीति राज्य

अलिराजपुर दो दिवसीय आम महोत्सव का हुआ शुभारंभ

जेएल न्यूज / JL NEWS 

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश) / 12-06-2023 

(रिपोर्ट- मुस्तकीम मुगल )

 

*म.प्र. वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री माधोसिंह डावर ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ*

 

*आम महोत्सव में 104 से अधिक प्रजाति के आम आए, आम व्यंजन प्रदर्शनी रही विशेष आकर्षण का केन्द्र*

दो दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आम महोत्सव का शुभारंभ म.प्र. वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री माधोसिंह डावर, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी, सांसद प्रतिनिधि श्री नागर सिंह चौहान एवं विधायक प्रतिनिधि श्री खुर्शीद अली दीवान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मकू परवाल ने भारत माता के चित्र का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित करते हुए किया। अतिथिगण ने सर्वप्रथम आम महोत्सव में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए म.प्र. वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री माधोसिंह डावर ने कहा अलीराजपुर जिला प्रदेश एवं देश स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। यहां वनोपज एवं प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में है। आम महोत्सव के माध्यम से यहां उत्पादित होने वाले विभिन्न प्रजाति के आम को एक विशेष पहचान मिल रही है। किसानों को आम उपज का बेहतर दाम मिले इसके लिए उद्यानिकी विभाग के अमले को व्यापक प्रचार प्रसार एवं किसानों को बेहतर मार्केट से जोडने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने वर्षा काल में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फलोद्यान लगाए जाने के लिए प्रोत्साहित तथा उन्नत प्रजाति के आमों के पौधे लगाए जाने की बात कही। आम के विभिन्न उत्पादों तथा प्रोसेसिंग यूनिट के लिए आजीविका मिशन से जुडे समूह की महिलाओं को जोड़े जाने के निर्देष दिए। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि श्री नागर सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के आम को विशिष्ट पहचान दिलाने तथा किसानों को बेहतर और उचित दाम मिले इसके लिए उद्यानिकी विभाग को विशेष करने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि आम की तुडाई तकनीकी तरीके से करें। उन्होंने आम उत्पादों तथा वनोपज के माध्यम से आय प्राप्त करने के लिए अन्य मार्केट तक आम उत्पादन को विक्रय करने के लिए किसानों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने अन्य जिलों एवं गुजरात के विभिन्न स्थानों में जाकर आम उपज को विक्रय करते हुए उपज का बेहतर दाम प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा नर्मदा जल से क्षेत्र में सिंचाई का रकबे में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार स्थापित करने के अवसरों का लाभ लेने की बात कही। वर्षा काल में जिले के अधिक से अधिक किसानों को फलोद्यान योजना के तहत आम की उन्नत प्रजाति के पौधे रोपण हेतु प्रोत्साहित करने की बात कही। कार्यक्रम को प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा आम महोत्सव के माध्यम से जिले में उत्पादित होने वाली आम फसल को आमजन, व्यापारी आदि देखें जिससे किसानों का लाभ मिले। किसानों को उपज का बेहतर मार्केट मिले इसके लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे। स्वागत उद्बोधन सहायक संचालक उद्यान श्री कैलाश चौहान ने दिया। कार्यक्रम में उन्नत किसानों का अतिथिगण ने पुष्पमाला से स्वागत किया। आम महोत्सव के प्रथम दिवस जिले में उत्पादित होने वाले 104 से अधिक प्रजाति के आम की प्रदर्शनी लगाई गई। आम महोत्सव में आम उत्पादित व्यंजन की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदर्शनी में महिलाओं ने आम उत्पादित व्यंजन के स्टॉल लगाए। व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम छप्पन भोग, द्वितीय मैथीया अचार एवं तृतीय मैंगो केक का स्टॉल रहा। आम विक्रय के स्टॉल भी लगाए गए। आम महोत्सव में बडी संख्या में आमजन एवं किसानों ने सहभागिता की।

Related posts

ਰੈਵੋਲਿਊਸ਼ਨਰੀ ਸੋਸ਼ਲਿਸਟ ਪਾਰਟੀ (ਆਰ.ਐਸ.ਪੀ.) ਨੇ 2027 ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਦੋ ਹੋਰ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ

JL News

6 Factors That Have Depressed Stock Market: Can The Bulls Charge Again

Web1Tech

ਸਾਲਾਨਾ ਕਬੱਡੀ ਕੱਪ 17 ਮਈ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਭੋਤਨਾ ਦੀ ਖੇਡ ਗਰਾਂਉਡ ‘ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ:-ਪਾਲੀ ਸੇਖੋਂ- ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ

JL News
Download Application