Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

पुलिस चौकी हसवा में चौकी प्रभारी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

   जेएल न्यूज /  JL NEWS 

   फतेहपुर(उत्तरप्रदेश) / 15-08-2022

(रिपोर्ट-सरस सिंह)

76वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुकेश कुमार सिंह  चौकी प्रभारी हसवा जनपद फतेहपुर द्वारा ध्वजारोहण के उपरान्त सभी पुलिसकर्मीयों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा चौकी प्रभारी मुकेश सिंह द्वारा बताया गया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। वर्तमान समय कानून व्यवस्था को बनाए रखने सहित अन्य चुनौतियों का सामना जिस तन्मयता व निष्ठा से आप सबने मिल कर किया और कर रहे हैं उसकी प्रंशसा हर तरफ हो रही है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। हम सब मिलकर एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं और उसका परिणाम भी सबके सामने स्पष्ट रूप से दिख रहा है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उस जगह हमें सेवा करनें का दायित्व मिला है जो धरती वीर शहीद जवानों की गाथाओं से भरी पड़ी है। आज सभी शपथ लें कि अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से करेंगे।

Related posts

संम्पूर्ण राशि अपने खाते में पाकर पीड़ित द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद।

JL News

कपिलवस्तु महोत्सव 2021 का आयोजन दिनांक 20 नवम्बर 2021 से 24 नवम्बर 2021 तक,होगा रंगारंग कार्यक्रम

Web1Tech

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गोपीगंज पर फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण

JL News
Download Application