Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं।

जेएल न्यूज़ / JL NEWS 

(रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही( उत्तरप्रदेश ) / 16-08-2022

 
जनपद भदोही में प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 16.08.2022 को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा *जनता दर्शन* में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से इतनी दूर पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी प्र0नि0/थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

ਦੀਨਾਨਗਰ-ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 6 ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਦਾ ਐਲਾਨ,ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ

JL News

मूसेवाला के SYL गीत के बाद किसान आंदोलन के चलते बने दो अकाउंट भी हुए बैन,पड़े।

JL News

482 खातों के जरिए हुआ 804 करोड़ रुपये का फ्रॉड, साइबर क्राइम टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया……

JL News
Download Application