Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

श्रावण सोमवार के-दृष्टिग दृष्टिगत मध्य रात्रि में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का किया गया औचक निरीक्षण।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही ( उत्तरप्रदेश ) / 01-08-2022

कावड़ यात्रा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण जनपदीय राजमार्ग क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। श्रावण सोमवार दिनांक 01.08.2022 की मध्य रात्रि में श्रीमती आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी भदोही व डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का संयुक्त औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की चेकिंग करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांवरियों के लिए आरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णतयाः प्रतिबंध लगाया जाय। वाहनों को रोके जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किए जाने निर्देश दिये गए। समस्त जोनल/सेक्टर प्रभारियों व संबंधित सेक्टर के चेकिंग अधिकारियों को ड्यूटियों की पॉइंटवार चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। कांवरियों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा ढाबों और शिविरों में कांवड़ियों के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बेहतरीन व्यवस्था प्रदान करने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

Related posts

ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਭੜੀ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ: ਐੱਸ.ਸੀ. ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਬੂਥ ਕਮੇਟੀਆਂ ਬਣਾਉਣ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ

JL News

“निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म 6, 7 एवं 8 की कार्रवाई 11 सितंबर तक होगी” – कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर

JL News

ਦਰਬਾਰ ਬਾਬਾ ਕਲੀਆਂ ਵਾਲਾ ਪਿੰਡ ਢਪਈ ਵਿਖੇ ਸਲਾਨਾ ਜੋੜ ਮੇਲਾ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ

JL News
Download Application