Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे

कानपुर में हुआ भीषन सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो में टक्कर

जेएल न्यूज़ / JL NEWS

(रिपोर्ट- पंकज कुमार)

कानपुर(उत्तर प्रदेश) / 06-10-2022

कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहाँ ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी और ऑटो में सवार आधा दर्जन सवारियां ऑटो के नीचे मौत के हवाले हुई, यह मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के मझरिया चौराहे का है, यहाँ मौके पर पुलिस आ पहुँची और लोगों को बचाया। बता दें कि अधिकतर रोड हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था के कारण कई लोग रोड हादसों में उत्तर प्रदेश में जान गवा चुके हैं उसके बावजूद भी चाहे वह लखनऊ हो या फिर कानपुर रोड हादसे में 1 महीने के अंदर कई दर्जन लोगों ने अपनी जान गवाई है आखिर कब तक सुधरेगी उत्तर प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था, कब इसको उच्च अधिकारी लेंगे संज्ञान में या फिर ऐसे ही मरने वालों की संख्या बढ़ती रहेगी क्या उच्च अधिकारी सिर्फ कान में उंगली डालकर बैठे हैं या फिर संज्ञान में लेंगे और इन सब गाड़ियों को अंकुश लगा पाएंगे या फिर ऐसे ही चलता रहेगा उत्तर प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था और मरने वाले अपनी कीमत ऐसे ही चुकाते रहेंगे।
JL न्यूज़ चैनल से पंकज कुमार की रिपोर्ट।

Related posts

ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਤੇ ਖੰਨਾ ਚ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ

JL News

कमजोर वर्ग की बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं क्षमता विकास हेतु आयोजित प्रशिक्षण शिविर “सृजन-5” का हुआ समापन

JL News

कालोनी के मुख्य रास्ते में फिर भरा पानी, नही हो रहा समाधान, वासी परेशान।

JL News
Download Application