Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राजनीति

टॉप टेन व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार व कार्य सरकार में बाधा पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार।

जेएल न्यूज़ / JL NEWS 

( रिपोर्ट – शारदा पांडेय)

भदोही(उत्तरप्रदेश)  /  28-07-2022

दिनांक-27.07.2021 को थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुरामपुर में थाना स्तर का टॉप टेन व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान इसके साथ कुछ अन्य साथियों द्वारा पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार, कार्य सरकार में बांधा डालने व भय व्याप्त करते हुए अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त किया गया। जिसके संबंध में आरोपियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 65/22 धारा 147,323,332,353,504,506 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 28.07.2022 को मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अशोक उर्फ पप्पू गौतम पुत्र रामप्रसाद निवासी सरावां थाना ऊंज जनपद भदोही को अइनच्छ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related posts

ਪਾਠ ਦਾ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਕੱਲ –

JL News

“ਜਥੇਦਾਰ ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਪੱਖੋਂਕੇ ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਨਵਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਆਬਜਰਵਰ ਲਾਉਣ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ”- ਜਥੇਦਾਰ ਖਲੀਲਪੁਰ

JL News

ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ‘ਹਰ ਬੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਮਜ਼ਬੂਤ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਸ੍ਰੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਆਗਾਜ਼

JL News
Download Application