Hindi

बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने का रेस्क्यू आपरेशन अभी तक जारी।

सुरंग के रास्ते में आई चट्टान।

जेएल न्यूज़    /   JL NEWS

जांजगीर (छत्तीसगढ़)    /   13–06–2022

बोरवेल में फंसे 10 साल के राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू दल खोदाई कर रहा है। पत्थर की वजह से मशीन असफल साबित हुई है, क्योंकि यहां ज्यादा बड़ी मशीन यूज नहीं की जा सकती है। हाथ से ही सुरंग बनाई जा रही है। सुरंग की राह में एक बड़ी चट्टान आ गई है। हैंड ड्रिलिंग मशीन से चट्टान को काटा जा रहा है। कलेक्टर ने इससे बड़ी मशीन मंगाई है। ज्यादा बड़ी मशीन का उपयोग यहां करने से आसपास कंपन की संभावना बढ़ जाएगी। जो कि राहुल के लिए खतरनाक बन सकता है। इसलिए सूझबूझ और एक्सपर्ट के बीच चर्चा करके ही कोई फैसला लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे ऑपरेशन राहुल की लगातार मोनिटरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर जांजगीर-चांपा से बात कर सारी जानकारी ली।

Related posts

भारती-हर्ष के खिलाफ NCB ने दाखिल की 200 पन्‍नों की चार्जशीट, बढ़ सकती है मुश्किलें

JL News

हाईकोर्ट का सख्त आदेश.. पत्रकार अनम इब्राहिम की पत्नि को पुलिस सोमवार 12 बजे तक चीफ जस्टिस के समक्ष उपस्थित करे

JL News

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल को मिला मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार

JL News
Download Application