ताजा खबरे

आम आदमी पार्टी के भावी प्रत्याशी बक्शी शरद श्रीवास्तव ने किया क्षेत्र का दौरा

आम आदमी पार्टी के भावी प्रत्याशी बक्शी शरद श्रीवास्तव ने किया क्षेत्र का दौरा

कुबेर यादव/दैनिक सामना/खुनुवा

आम आदमी पार्टी(आप) के शोहरत गढ़ विधान सभा क्षेत्र 302 से भावी विधायक प्रत्याशी बक्शी शरद श्रीवास्तव ने आज बगुलहवा, नीबी, मसिना,डोहरिया बुजुर्ग,आदि गाँवो का भ्रमण कर जनता से अपने समर्थन की अपील की ।

उन्होंने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने जिस तरह से दिल्ली का विकास किया है उसी तरह उत्तरप्रदेश में भी हमारी सरकार काम करेगी ।गरीबों के उत्थान के लिए ,किसानों की समस्यायों का हल हमारी पार्टी के पास है।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार हर तरह से विफल है । 24 घंटे बिजली देने में भेज असमर्थ है । आप की सरकार आने पर उत्तरप्रदेश में 24 घंटे बिजली की व्यस्था की जाएगी ।300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी और पुराने घरेलू बिल माफ करके किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी(आप) के शोहरत गढ़ विधान सभा क्षेत्र 302 से भावी विधायक प्रत्याशी बक्शी शरद श्रीवास्तव ने जन जन से मिल कर साथ देने की अपील की।उन के साथ कुबेर यादव,शिव कुमार,रमेश,परवेज ,सद्दाम,संजय आदि लोग रहे

Related posts

कांग्रेस पार्टी ही गरीबों और किसानों का करेगी कल्याण- दीपक यदुवंशी

Web1Tech

विधानसभा मतदाता सूची में सम्मिलित समस्त मतदाताओं का आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान 01 अगस्त से प्रांरभ।

JL News

भदोही विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत उधवामाफी में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

JL News
Download Application