Hindi

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में जालंधर देहात पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी l

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में जालंधर देहात पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दो शार्प शूटर सहित पांच और लोगों को किया गिरफ्तार

जेएल न्यूज / JL NEWS

जालंधर(पंजाब)  / 05-06-2022

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में जालंधर देहात पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने इस मामले में दो शार्प शूटर सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि इनमें से एक यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला हरविंदर सिंह फौजी है, जो इस कत्ल कांड का मुख्य आरोपी है। मामले में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जालंधर देहात पुलिस ने इस मामले में कई कड़ियां जोड़ी हैं। इसमें कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुनीत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरविंदर फौजी के अलावा गुरुग्राम (हरियाणा) का विकास मल्हे, विकास धौलिया, अलवर (राजस्थान), मनजोत कौर, संगरूर पंजाब, यादविंदर सिंह पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 पिस्तौल भी बरामद की है।

जालंधर एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया इन आरोपियों में मुख्य आरोपी फौज से रिटायर हरविंदर सिंह उर्फ फौजी है जिसने इस कत्ल कांड में बाकी आरोपियों को आने जाने के लिए गाड़ियां कत्ल में इस्तेमाल होने वाले हथियार आरोपियों को सेफ रिहाइश और हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी थी। इसके साथ ही वित्तीय सहायता भी मुहैया करवाई थी। यही नहीं संदीप नंगल अंबिया कत्ल मामले में हरविंदर सिंह फौजी ने ही रेकी करवाई थी और हरियाणा के गुड़गांव से पकड़े गए आरोपी विकास वाले को इस कत्ल मामले में मुख्य सूत्रों से गोलीबारी करण वाले की पहचान करने और उनको सप्लाई देने का काम दिया गया था। विकास माली हरविंदर सिंह फौजी के साथ मिलकर इस कत्ल कांड की वारदात को अंजाम दिया एसएसपी ने बताया कि विकास माली से पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पंजाब में और भी कत्ल मामले में इसका हाथ होने का खुलासा किया गया है जिसके बारे में पुलिस को पहले पता नहीं था। इसके अलावा एसएसपी ने बताया इस मामले में सचिन दहोलिया और मनजोत कोर को कौशल व्रत गिरोह के सदस्यों को पनाह देने और उनको सुरक्षित रास्ता मुहैया करवाने के दोष में गिरफ्तार किया गया है।

इस पूरे कत्ल कांड मामले के मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ फौजी जो कि एक रिटायर फौजी है और उसको हथियार की पूरी जानकारी है इसलिए इस कत्ल मामले को उसने कोऑर्डिनेटर किया और हरविंदर सिंह इस साल फरवरी हो भारतीय फौज की 6 बटालियन से रिटायर हुआ था। आज की तारीख में वह एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हरियाणा पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में कत्ल हथियारबंद डकैती जबरदस्ती वसूली के साथ 21 मामले दर्ज हैं। और कई मामलों में अदालत ने उसे भगोड़ा किया हुआ है।

इस कत्ल कांड के दूसरे मुख्य आरोपी विकास माली जोकि हरियाणा का रहने वाला है उस पर भी हत्या वसूली के साथ और भी अपराधिक मामले दर्ज हैं इस आरोपी ने एग्जाम में दो हत्या मामले में अपनी मुख्य भूमिका कबूल की है जिनके बारे में पुलिस को पहले नहीं पता था जून 2021 को जालंधर में हाई प्रोफाइल हत्या सुखमीत सिंह डिप्टी की गोली मारकर इसने की थी विकास माले ने इस कत्ल मामले में पुलिस के आगे अपनी भूमिका को स्वीकार किया है। इसके अलावा जनवरी 2022 में बठिंडा में हुए मनप्रीत छल्ला और मनप्रीत विक्की नाम के दो व्यक्तियों के कत्ल हुए थे वह गैंगस्टर कुलबीर नरूआना के साथी थे जिनको कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विकास ने इस मामले में भी अपनी भूमिका को मानते हुए पुलिस को बताया कि इस दौरे कतल हत्या में उसने अपने कुछ साथियों सहित मिलकर संगरूर के एक गैंगस्टर फतेह नगरी की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए किए थे।

Related posts

जनसेवक सुरपाल अजनार रात्रि में पहुचे जोबट अस्पताल, जाना मरीजो का हाल

JL News

Accident in Lucknow:अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा-वैन, इनोवा और ट्रक की भिड़ंत

JL News

16 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जायेगा विकास पर्व

JL News
Download Application