Hindi Last 24 Hour

विशाल भण्डारे के साथ बाबा श्याम का 27 वाॅ वार्षिक महोत्सव समपन्न।

जेएल न्यूज / JL NEWS 

(रिपोर्ट – सुशील कुमार )

पावटा(राजस्थान) / 16–06–2022

निकटवर्ती ग्राम भांकरी स्थित श्याम मन्दिर में 27 वाॅ वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया! जिसके तहत बुधवार सवेरे विशाल कलश यात्रा निकाली गई! कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर डी. जे. की धून पर नाचती गाती हुई चल रही थी! इस दौरान सम्पूर्ण भांकरी गाँव भक्तिमय माहौल रंगा नजर आ रहा था! तत्पश्चात दोपहर 12 बजे बाबा श्याम की महाआरती के साथ प्रसाद का भोग लगाकर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया! भण्डारे में आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या पधारे भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की! तथा रात्रि को मन्दिर परिसर में अलीगढ़ यूपी से आई प्रियंका चौधरी एण्ड पार्टी द्वारा बाबा श्याम के मीठे – मीठे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया! इस दौरान मन्दिर कमेटी सदस्यों सहित बडी संख्या में बाबा श्याम के भक्त उपस्थित रहे!

Related posts

ਜਥੇਦਾਰ ਬਾਬਾ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

JL News

महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक।

JL News

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध हथियारों पर कड़ाई से अंकुश लगाने विशेष मुहिम जारी

JL News
Download Application