Hindi ताजा खबरे

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गोपीगंज पर फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण

जेएल न्यूज / JL NEWS

(रिपोर्ट- सरस सिंह) 

भदोही (उत्तर प्रदेश) / 25-06-2022

भदोही  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना गोपीगंज में “थाना समाधान दिवस”पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण गया तथा कुछ को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को जमीनी स्तर पर भौतिक सत्यापन करते हुए, वार्ताकर संतुष्टि के साथ निस्तारण पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल के थानों पर व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानों में समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया

Related posts

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की ली समीक्षा बैठक

JL News

उपप्रधानमंत्री के रूप में सरदार वल्लभ पटेल जी ने बहुत अहम भूमिका निभाई- अमर सिंह चौधरी विधायक शोहरतगढ़

Web1Tech

नवजोत सिद्धू से मिले सांसद मनीष तिवारी l

JL News
Download Application