Hindi राज्य

अग्निपथ योजना पर संभावित प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में पुलिस तैनात ।

जेएल न्यूज / JL NEWS

(रिपोर्ट – सुशील कुमार )

पावटा (राजस्थान) / 19–06–2022

अग्निपथ पथ योजना को लेकर जगह – जगह हो रहे प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में संभावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट। कानून व्यवस्था बनाये रखने व असामाजिक तत्वो पर नजर बनाये रखने के लिए कस्बे में जगह – जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, नवोदय कट, सीएचसी कट, टसकोला रोड पर पुलिस बल तैनात कर असामाजिक तत्वो पर बराबर नजर बनाये हुए हैं । प्रागपुरा थाना प्रभारी किरण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र में अग्निपथ योजना के नाम पर प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था बिगाडने वाले असामाजिक तत्वो को बख्शा नहीं जायेगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और असामाजिक तत्वो पर बराबर नजर बनाये हुए हैं।

Related posts

साहसिक/मानवीय कार्य हेतु दो महिला शक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित प्रशस्ति पत्र ।

JL News

मध्यप्रदेश पुलिस का बढ़ा गौरव और मान ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 में मध्‍यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने जीते स्‍वर्ण, रजत एवं कांस्‍य पदक

JL News

भारत में मनाई गई फालुन दाफा साधना अभ्यास की 30वीं सालगिरह ।

JL News
Download Application