Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

लखनऊ आम महोत्सव में सम्मानित कृषकों ने कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से मुलाकात की

जे एल न्यूज / JL NEWS

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश) / 19-07-2023

(रिपोर्ट- मुस्तकीम मुगल)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव में अलीराजपुर जिले के आम की विशेष धूम रही। लखनऊ आम महोत्सव में अलीराजपुर जिले के प्रगतिशील कृषक ग्राम कंदा जोबट से श्री प्रदीप सिंह राठौर एवं ग्राम छोटा उंडवा अलीराजपर के कृषक श्री युवराज सिंह राठौर को आम की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन पर 7 पुरस्कार मिले। श्री युवराज सिंह को केसर एवं रोमानी प्रजाति के लिए प्रथम चंदू प्रजाति के लिए द्वितीय हाथीजूल के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया। श्री प्रदीप सिंह राठौड़ को हिंदू प्रजाति के लिए प्रथम हाथीजूल एवं रोमानी के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदाय किया गया। उक्त दोनों प्रगतिशील कृषकों ने आज कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से मुलाकात करते हुए उन्हें आम महोत्सव में मिले सम्मान की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चैधरी, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डा. आर के यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर डाॅ. बेडेकर ने उक्त दोनों किसानों को बधाइयां दी।

Related posts

मंडलायुक्त श्री योगेश्वर राम मिश्र व पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री आर पी सिंह की अध्यक्षता में डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी की उपस्तिथि में मोहर्रम के दृष्टिगत बैठक।

JL News

टैलेंटेड ट्यूटोरियल के आधा दर्जन बच्चों का आईईआरटी में चयन।

JL News

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में जालंधर देहात पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी l

JL News
Download Application