Hindi Last 24 Hour

Accident in Lucknow:अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा-वैन, इनोवा और ट्रक की भिड़ंत

JL News /  जेएल न्यूज

(23-01-2025)

अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार रात बड़ा हादसा हो गया। इनोवा, वैन और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात करीब 9 बजे वैन, इनोवा बाराबंकी की तरफ से लखनऊ आ रही थी। बीबीडी इलाके में ये दोनों वाहन आपस में टकरा गए तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गया। वैन दोनों गाड़ियों के बीच में फंस गई।

वैन सवार शहजाद, देवा रोड चिनहट निवासी किरन यादव, उनका बेटा कुंदन और एक अन्य हिमांशु की मौत हो गई। हादसे में शाहजहांपुर के राजन, बरेली की तस्लीम व शकील, रामपुर के इंतजार, चिनहट के लाले यादव, अमरोहा के शाहरुख और सुशील घायल हो गए।

चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि क्रेन की मदद से सभी वाहनों को हाईवे से हटाया गया है। घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज जारी है। एक दो की हालत गंभीर है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।

 

 

Related posts

नवजोत सिद्धू से मिले सांसद मनीष तिवारी l

JL News

अग्निपथ योजना पर संभावित प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में पुलिस तैनात ।

JL News

चक्रवर्ती तूफान के कारण किसानों की पूरी फसल पूरी तरह हो गई नष्ट

JL News
Download Application