Hindi ताजा खबरे देश राज्य

गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

जेएल न्यूज /JL न्यूज

Gujrat Accident: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर  एक केबल ब्रिज टूट गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है। हादसे के संबंध में पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से बात की है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अधिकारियों को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि मोदी ने बचाव कार्यों के लिए टीमों को तत्काल जुटाने के लिए कहा है। पीएमओ के बयान में कहा गया है, “प्रधानमंत्री ने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए कहा है।”

Related posts

पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही,1092 लीटर अंग्रेजी शराब जप्‍त,पीकअप वाहन भी जप्‍त

JL News

कृष्णा हॉस्पिटल गुड़ामालानी में प्रसूता के 12 साल बाद घर में गूंजी बच्चे की किलकारी

JL News

एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक।

JL News
Download Application