जेएल न्यूज़/JL NEWS
(रिपोर्ट – शारदा पांडेय)
भदोही(उत्तरप्रदेश) / 24-07-2022
दिनांक- 20/21.07.2022 की रात्रि थाना कोइरौना जनपद भदोही के अन्तर्गत ग्राम रामकिशुनपुर बसही में दीपू नट पुत्र स्व0 सुरेन्द्र नट निवासी रामकिशुनपुर बसही थाना कोइरौना जनपद भदोही की हत्या कर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में मृतक की माता श्रीमती रेनू नट पत्नी स्व0 सुरेन्द्र नट ग्राम रामकिशुनपुर वसही थाना कोईरौना जनपद भदोही द्वारा थाना कोइरौना पर मु0अ0सं0 73/2022 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा सनसनी हत्याकाण्ड को गम्भीरता से लेते हुए थाना स्तर से अलग-अलग टीम बनाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोइरौना पुलिस टीम द्वारा अभियोग का अनावरण करते हुए घटना में शामिल हत्यारा अभियुक्त विकास नट पुत्र हरीलाल नट निवासी मगरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।
(पूछताछ का विवरण-)पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त विकास नट पुत्र हरीलाल नट निवासी मगरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर बताया कि मैं 19.07.2022 को अपने ससुराल आया था। मैं अपने साले दीपू नट से अपनी पत्नी को विदाई हेतु कहता था तो वह मेरी पत्नी काजल के ईलाज में जो पैसा खर्च हुआ था वह मांग रहा था और कह रहा था कि जब तक पैसा नही दोगे तब तक मैं अपनी बहन की विदाई तुम्हारे साथ नही करूंगा। मैं पैसा देने की बात को लेकर काफी परेशान था। दि0 20.07.2022 को शाम करीब 07.00 बजे बरसात हो रही थी। मैने दीपू से कहा कि पानी बरसने लगा चलो चूहा मारने चलते हैं । दीपू लोहे की पाइप लेकर आगे निकला । खाना खाकर उसके थोड़ी देर बाद पीछे से मैं भी गया । रास्ते मे ही पुनः पैसा व विदाई की बात को लेकर मुझसे व दीपू के बीच विवाद व हाथा पाई होने लगी। मैने एक मुक्का उसके कनपटी पर मार दिया और वह वहीं गिर गया छटपटाने लगा । उसके बाद मैने उसके दोनो हांथ को पीछे पीठ पर चढाकर उसके हांथ मे लोहे का पाइप रखकर घर चला आया था ।
(गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-)
1. विकास नट पुत्र हरीलाल नट निवासी मगरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान- (कलिंजरा मोड़)
गिरफ्तारी का दिनांक- 24.07.2022 समय 7.00 बजे
गिरफ्तारी व बरामदगी टीम।
1. थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव थाना कोइरौना जनपद भदोही।
2. उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव थाना कोइरौना जनपद भदोही।
3. हे0का0 सज्जाद हुसैन थाना कोइरौना जनपद भदोही।
4. का0 अन्तिम पाण्डेय थाना कोइरौना जनपद भदोही।
5. का0 योगेन्द्र सिंह थाना कोइरौना जनपद भदोही।
6. म0का0 शिवानी सिंह थाना कोइरौना जनपद भदोही।
