Hindi ताजा खबरे देश

आवारा पशु की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल-

जेएल न्यूज़ / JL NEWS 

अनूपगढ़(राजस्थान) / 19-10-2022

(रिपोर्ट- सुखदेव सिंह)

अनूपगढ़ सुखदेव सिंह के गांव 86 जीबी के पास मंगलवार देर रात्रि आवारा पशु की टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा निजी वाहन में अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए थे।मिली जानकारी के अनुसार पिता सिंह पुत्र फरनैल सिंह, जाति महजबी सिख,उम्र 65 वर्ष, निवासी रिद्धि सिद्धि कॉलोनी अनूपगढ़, रायसिंहनगर-अनूपगढ़ मार्ग से बाइक पर अनूपगढ़ की ओर आ रहा था। पिता सिंह जैसे ही गांव 86 जीबी के पास पहुंचा अचानक बाइक के सामने आवारा पशु आ गया और बाइक से टक्कर हो गई। बाइक से टक्कर होते ही पिता सिंह अचेत होकर सड़क पर गिर गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने पिता सिंह को घायल अवस्था में अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया और पिता सिंह के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर घायल पिता सिंह के परिजन अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए और चिकित्सकों के द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है। आवारा पशुओं के कारण आए दिन इस तरह के सड़क हादसे होते हैं। कई सड़क हादसों में तो वाहन चालकों की जान भी जा चुकी है।                                                                                          अनूपगढ़ से सुखदेव सिंह की रिपोर्ट

Related posts

6 को हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री l

JL News

देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत गेहूँ एवं जो अनुसंधानकर्ताओं की 62वीं कार्यशाला का किया गया आयोजन

JL News

भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत के साथ की शादी , केजरीवाल ने पिता की तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं,देखे तस्वीरे।

JL News
Download Application