Hindi Last 24 Hour चुनाव ताजा खबरे देश राजनीति राज्य

प्रधानमंत्री की जींद जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए महापौर ने संभाली तैयारियों की कमान-भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पार्षदों की बैठक।

जेएल न्यूज / JL NEWS 

करनाल(हरियाणा) / 15-07-2026

(रिपोर्ट – राजेंद्र कुमार)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित ऐतिहासिक जनसभा को सफल एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में आयोजित पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जनसभा की सफलता, संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क अभियान और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सभी पार्षदों से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित होने जा रही इस विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभाएं केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होतीं, बल्कि ये वास्तविक अर्थ में जनता से सीधा संवाद और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का सशक्त एवं प्रभावी माध्यम होती हैं। इसी दृष्टिकोण के साथ जींद की जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा से जुटेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के साथ मजबूत जुड़ाव में है। सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने जींद जनसभा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का संकल्प लिया। इस अवसर पर समस्त पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related posts

भारत में मनाई गई फालुन दाफा साधना अभ्यास की 30वीं सालगिरह ।

JL News

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने चलाया सदस्यता अभियान

Web1Tech

“निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म 6, 7 एवं 8 की कार्रवाई 11 सितंबर तक होगी” – कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर

JL News
Download Application