Hindi Last 24 Hour

Delhi Excise Policy:कुछ देर में CBI के सामने पेश होंगे सिसोदिया, डिप्टी सीएम के घर के आसपास धारा 144

मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला: सिसोदिया

जेएल न्यूज / JL NEWS 

दिल्ली/ 17-10-2022

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। वहीं मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला, अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते।-सिसोदिया

राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए आज 11 बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। मां का आशीर्वाद लेकर और पत्नी से तिलक लगवाकर मनीष सिसोदिया घर से निकल गए हैं।

 

Related posts

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 10 जून को शाम 5 बजे से जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे

JL News

ਬੀਜੇਪੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗਵਰਨਰ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਫੂਕ ਕੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

JL News

रात्रि में गिरा विद्युत हाईटेंश पोल हादसा होने से बचा।

JL News
Download Application