Hindi

सिद्धू मूसेवाला का आज जन्म दिन , देश-विदेश में प्रशंसक,पंजाबी सितारे कर रहे उसे याद !

जेएल न्यूज़    /    JL NEWS 

मानसा (पंजाब)   /    11-06-2022

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज जन्म दिन है। अगर आज सिद्धू मूसेवाला जीवित होते तो 29 साल के हो गए होते और अपने जन्म दिन की खुशियां लोगों के साथ शेयर कर रहे होते। बता दें कि 13 दि्न पहले कुख्यात गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं सिद्धू मूसेवाला के जन्म दिवस पर उनके करोड़ों प्रशंसक उनको याद कर भावुक हो रहे हैं, वहीं  पंजाबी इंडस्ट्री के सितारे भी उनके जन्म दिवस पर उनको याद कर रहे हैं।

जानकारी अनुसार पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने सिद्धू मूसेवाला के साथ तस्वीरें सांझी करते लिखा, ‘‘लेखां दिया लिखियां ते चलदा न ज़ोर वे, बंदा कुछ होर सोचे, रब्ब कुछ होर वे..। जन्मदिन मुबारक भाई.. सिद्धू का सपना था कि पंजाबी इंडस्ट्री का नाम नंबर 1पर होवे। कहता था हमारा मुकाबला एक -दूसरे के साथ नहीं, बल्कि इंटरनेशनल आर्टिस्टों के साथ है और पंजाबी इंडस्ट्री वाले सिद्धू के जाने के बाद में इस बात पर एक -दूसरे के साथ लड़ रहे हैं कि तू शो करने चला गया, तू उसके घर नहीं गया, तूने पोस्ट नहीं डाली… यार समझदार बनो, इन बातों में कुछ नहीं रखा। किसी के शो करने या न करने से कुछ नहीं होगा, बस ज़ोर लगाना तो यह लगाओ कि सिद्धू को इंसाफ मिल जाए। अगर कुछ कर सकते हो तो हर साल 2-4चक्कर सिद्धू के घर ज़रूर लगा कर आया करो… उसके माता -पिता के साथ समय व्यतीत करके आया करो…उनके साथ बातें करने वाला, मां -डैडी कहने वाला, उन पर जान मारने वाला सिद्धू अब हम को बनना पड़ना। इकठ्ठा रहा करो, प्यार बना कर रखो और एक -दूसरे में कमी निकालने की अपेक्षा एक -दूसरे को हौसला देना सीखो। सिद्धू के जन्मदिन पर आज एक -दूसरे के साथ सब गिले -शिकवे ख़त्म करें और प्यार बना कर रखें। आपको बहुत सारा प्यार। तुझे याद कर रहे हैं भाई सिद्धू मूसे वाला।’’

वहीं अफसाना खान ने सिद्धू की याद में वीडियो सांझी करके लिखा, ‘‘मैं सबको बताती थी 11 जून सिद्धू बाई का जन्मदिन 12 जून मेरा, मैं बहुत खुश हुई थी जब मुझे पता लगा था मैंने कहा यह है असली प्यार ईश्वर से बन कर आया बहन -भाई वाला।’’

 

Related posts

महिलाओं और किशोरियों के साथ होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने और हिंसा के प्रति आवाज उठाने के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

JL News

BJP Attack on Kejriwal: 2 राज्यों में सरकार बनने से हो गए आत्ममुग्ध’, जानें संबित पात्रा ने और क्या कहा-

JL News

बलिदान शताब्दी समारोह का होगा आयोजन ।

JL News
Download Application