Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश भोपाल

बी.चंद्रशेखर अब एडवोकेट समान शेखर के रूप में दिलायेंगे लोगो को न्याय

 

*पूर्व जबलपुर कमिश्नर बी.चंद्रशेखर (एडवोकेट समान शेखर) अपने साथी अधिवक्ता अमित बलभद्र के साथ पहुँचे जिला सत्र न्यायालय बालाघाट*

जेएल न्यूज / JL NEWS 

बालाघाट(भोपाल)

रिपोर्ट- मुकेश सिंह)

दिनांक 5 फरवरी को जबलपुर संभाग के पूर्व कमिश्नर व बालाघाट जिले लोकप्रिय पूर्व कलेक्टर श्री बी.चंद्रशेखर (एड. समान शेखर) अपने साथी अधिवक्ता अमित बलभद्र भोपाल के साथ जिला सत्र न्यायालय एक प्रकरण की पैरवी करने पहुँचे। जहाँ अधिवक्ता के रूप में श्री बी.चंद्रशेखर को देख कर बालाघाट के अधिवक्ताओं में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल दिखाई पड़ा। जिला अधिवक्ता संघ बालाघाट द्वारा श्री बी.चंद्रशेखर का स्वागत कार्यक्रम बार कार्यालय में आयोजित किया गया। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए श्री बी.चंद्रशेखर ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति और गरीब आदमी को न्याय दिलाने के उद्देश्य से वकालत के पेशे में आने की बात कही। स्वागत कार्यक्रम के बाद अधिवक्ताओं में श्री बी.चंद्रशेखर के साथ फ़ोटो खिंचवाने की होड़ सी लग गई आम लोगों तक जानकारी लगते ही जिला न्यायालय में भीड़ लगने लगी थी परंतु समय के अभाव के चलते श्री बी.चंद्रशेखर न्यायालय से निकलकर एकलव्य एजुकेशन ग्रुप मोतीनगर पहुचे जहाँ छात्रों के साथ करियर पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकलव्य एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर अर्पित बलभद्र द्वारा श्री बी.चंद्रशेखर का स्वागत किया गया जिसके पश्चात श्री बी.चंद्रशेखर द्वारा छात्रों को कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारियों के महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाया गया।

Related posts

संम्पूर्ण राशि अपने खाते में पाकर पीड़ित द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद।

JL News

सशस्त्र सीमा बल जवानों ने चावल की तस्करी करते हुए एक तस्कर को पकड़ा

Web1Tech

पारिस्थितिकी विकास समिति की बैठक हुई आयोजित ,अग्नि दुर्घटना की रोकथाम हेतु दिया प्रशिक्षण।

JL News
Download Application