चुनाव ताजा खबरे

आचार संगीता का चला चाबुक ,पुलिस प्रशासन हरकत में,कई जगह लगे बैनर पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरू

आचार संगीता का चला चाबुक ,पुलिस प्रशासन हरकत में,कई जगह लगे बैनर पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरू

फजले रसूल/दैनिक सामना/सिद्धार्थ नगर

जनपद सिद्धार्थनगर दिनांक 08.01.2022जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता का कराया जा रहा पालन । सम्पूर्ण जनपद से आचार संहिता नियमो का पालन करते हुये राजनितिक पोस्टर बैनर हटवाया जा रहा है ।
डॉo यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, श्री सुरेश चन्द्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.01.2022 से लागू आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण की उपस्थिति में सिद्धार्थनगर पुलिस बल द्वारा विधान सभा चुनाव-2022 के आदर्श आचार संहिता नियमो का पालन करते हुये राजनितिक पोस्टर/बैनर क़ो हटवाने का कार्य किया जा रहा है एवं राजनितिक पार्टियों क़ो बैनर ना लगाने के लिए आवश्यक हिदायत दिया जा रहा है l

इसी क्रम में खुनुवा,शोहरतगढ़, इटवा,ढेबरुआ, डुमरियागंज,बांसी,सनई, आदि जगहों पर पुलिस द्वारा बैनर,होर्डिंग हटाया गया।

Related posts

समाजवादी छात्र सभा के विरोध को रोकने के लिए गोपाल प्रसाद व विष्णु उमर को पुलिस ने उठाया

Web1Tech

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मीटिंग केसवार में ,जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित

Web1Tech

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचण्ड जीत पर कांग्रेसीयों ने आतिशबाजी और नारेबाजी कर मनाया जश्न

JL News
Download Application