Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे राज्य

आपके क्षेत्र की प्रतिभाओं को संस्था के संज्ञान में लाएं – मायल

श्री सेन समाज हैल्पिंग हैण्डस सोसायटी की बैठक आयोजित

जेएल न्यूज / JL NEWS 

गुड़ामालानी(राजस्थान) / 12-04-2026

(रिपोर्ट – जगदीश कुमार)

श्री सेन समाज हैल्पिंग हैण्डस सोसायटी लगातार विभिन्न शहरों में पहुंचकर संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों का प्रचार प्रसार कर रही है। श्री सैन हेल्पिंग हेंड सोसायटी जोधपुर द्वारा रविवार को गुड़ामालानी उप प्रधानाचार्य सुखदेव परमार के निवास पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्था के सदस्य मनिकांत सैन,सुरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, किशन लाल, चम्पालाल सैन आदि ने सैन समाज के बंधुओं की बैठक ली। इस बैठक में संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बैठक में सेवानिवृत्त प्राचार्य बाबुलाल परमार,उप प्रधानाचार्य सुखदेव परमार, सुखदेव सैन,पत्रकार ओमप्रकाश सैन,पारसमल सैन, मोहनलाल सैन,अध्यापक मदनलाल सैन, रमेश सैन, बगाराम सैन, ओकारमल सैन, महेन्द्र भाटी, जगदीश परमार, रिपोर्टर गणेश सैन,गोकुल सैन, भरत सैन आदि सहित सैन समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था के सदस्यों का स्वागत किया गया। संस्था के सदस्य मनिकांत सैन ने बताया कि श्री सैन हेल्पिंग हेंडस सोसायटी का उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़ी कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक सम्बल प्रदान कर जीवन में आगे बढाने में प्यासरत है। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाती है। संस्था द्वारा गुड़ामालानी में सैन समाज बंधुओं को जानकारी देते हुए बताया कि आपके क्षेत्र की प्रतिभाओं को संस्था के संज्ञान में लाया जाये जिससे कि उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाये जा सके। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सुखदेव परमार शिक्षा के बिना समाज अधूरा है। खासकर बालिका शिक्षा को बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज संगठित होगा तो आगे बढ़ेगा। गुड़ामालानी क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए मोटिवेशन कर आगे बढ़ाया जाएगा।

Related posts

रात्रि में गिरा विद्युत हाईटेंश पोल हादसा होने से बचा।

JL News

पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही 372 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 89 हजार 280 रू की जप्‍त

JL News

हाईकोर्ट का सख्त आदेश.. पत्रकार अनम इब्राहिम की पत्नि को पुलिस सोमवार 12 बजे तक चीफ जस्टिस के समक्ष उपस्थित करे

JL News
Download Application