Hindi Last 24 Hour Punjab ताजा खबरे देश राज्य

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,120 एनडीपीएस केसों का नशीला माल नष्ट, करोड़ों की ड्रग्स खत्म

जेएल न्यूज / JL NEWS 

अमृतसर (पंजाब) / 11-04-2026

नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई 10 अप्रैल 2026 को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। पुलिस द्वारा यह नशीला माल खन्ना पेपर मिल में बॉयलर के जरिए नष्ट किया गया। इस दौरान कमेटी के चेयरमैन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू, एडीसीपी गुरप्रताप सिंह सहोता और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 2 किलो 449 ग्राम हेरोइन, 17,640 नशीले कैप्सूल, 8,443 गोलियां, 5 किलो 37 ग्राम नशीला पाउडर, 6 किलो 50 ग्राम भूकी, 1 किलो 275 ग्राम स्मैक, 150 ग्राम चरस और 1652 नशीले इंजेक्शन शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

ਮਾਰਕਫੈਡ ਡੇਲੀਵੇਜ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ

JL News

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਦਿਵਿਆਂਗਜਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਬਨਾਉਟੀ ਅੰਗ ਅਤੇ ਸਹਾਇਕ ਸਮੱਗਰੀ ਵੰਡਣ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ-

JL News

“ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਮੱਲਾਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਂਕਰੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ” – ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈਟੀਓ

JL News
Download Application