Hindi Last 24 Hour

स्कूली विद्यार्थियों ने वोट आकृति बनकर मतदाता जागरूकता की पहल की

जेएल न्यूज / JL NEWS

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश) / 17-10-2023

(रिपोर्ट – मुस्तकीम मुगल)

 

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल श्री अभिषेक चौधरी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त गतिविधियों के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कट्ठीवाडा के स्कूली विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता गतिविधि अंतर्गत वोट आकृति बनकर मतदाताओं से मतदान का आह्वान किया। बडी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने जागरूकता अभियान सहभागिता करते हुए में मतदाता जागरूकता प्रयासों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। उक्त प्रयास के लिए विद्यालय प्राचार्य श्री शंकरलाल जाटव एवं स्कूली शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन दिया।

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो नकबजनों को किया गया गिरफ्तार

JL News

ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹਲਕਾ ਖੰਨਾ ਦੀ ਕੋਰ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਨ, 68 ਮੈਂਬਰ ਚੁਣੇ

JL News

अनूपगढ़ का राजकीय हॉस्पिटल हुआ बीमार, 4 सालों से लगातार राजकीय हॉस्पिटल के कमरों की छत का गिर रहा है प्लास्टर-

JL News
Download Application