Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश धर्म - कर्म राज्य

जनसेवक सुरपाल अजनार रात्रि में पहुचे जोबट अस्पताल, जाना मरीजो का हाल

जेएल न्यूज / JL NEWS 

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश) / 05-06-2023 

(रिपोर्ट- मुस्तकीम मुगल )

 

अपने सरल सहज स्वभाव से जाने जाने वाले जोबट क्षेत्र के वरिष्ठ स्व सुमेर सिंह दादा के सुपुत्र सुरपाल सिंह अजनार भी उनके बताए मार्ग पर चल रहे है। एक बार फिर श्री अजनार ने ग्रामीण जनो के बीच जाकर अपना जनसेवक का रूप दिखाया।

 

कांग्रेस जिला महासचिव व जनसेवक सुरपाल अजनार कल रात्रि में 12 बजे ग्रामीणो की सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट में पहुँचे। ओर मरीजो से मिलकर उनका हाल जाना।

 

दरअसल मामला जोबट क्षेत्र का है जहाँ एक महिला को गम्भीर अवस्था मे अपने वाहन में ले जाकर अस्पताल में महिला का ईलाज करवाया। और एक व्यक्ति को ब्लड की जरूरत होने पर तत्काल डॉक्टरों से चर्चा की ओर व्यवस्था करवाई। वही मरीजो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समस्याओ का निराकरण करने की बात कही।

Related posts

कमजोर वर्ग की बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं क्षमता विकास हेतु आयोजित प्रशिक्षण शिविर “सृजन-6” का हुआ समापन

JL News

मध्‍यप्रदेश पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।रीवा व सीधी पुलिस ने 4,054 नशीली कफ सिरप शीशियाँ जब्त कर ₹18.40 लाख का मसरूका बरामद

JL News

जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में मनाया गया ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे।

JL News
Download Application