Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचण्ड जीत पर कांग्रेसीयों ने आतिशबाजी और नारेबाजी कर मनाया जश्न

जेएल न्यूज /JL NEWS

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश ) / 13-05-2023

(रिपोर्ट -मुस्तकीम मुगल)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को आए । नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए और बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित सिनेमा चौराहा पर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की तथा एक दूसरे को जीत की बधाईयां देकर मुंह मीठा कराया | कर्नाटक जीत पर प्रतिकिया देते हुवे श्री पटेल ने कहा की यह जीत सच्चाई की होकर बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाजपा के खिलाफ है | कर्नाटक की समझदार जनता ने सभी विवादित मुद्दों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया और जनता ने कर्नाटक विकास के लिए कांग्रेस की सरकार को चुना | श्री पटेल ने बताया कि कर्नाटक तो सिर्फ झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है |

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार, जिला संगठन मंत्री खुशीद अली दीवान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र टवली, नपा उपाध्यक्ष साबिर बाबा, कांग्रेसी नेता सुरेश सारडा, सानी मकरानी, हिसामुद्दीन कांट्रैक्टर, मंसूर मर्चेंट, मुकेश गुप्ता, कैलाश प्रजापत, राजु बामनिया, अनूप सोमानी, मनीष चौहान, सर्वेश सिसोदिया, अंकित माहेश्वरी, पिंटू सेन, इरफान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे | उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

Related posts

भारती-हर्ष के खिलाफ NCB ने दाखिल की 200 पन्‍नों की चार्जशीट, बढ़ सकती है मुश्किलें

JL News

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं।

JL News

Amritsar-ਥਾਣਾ ਛੇਹਰਟਾ ਵੱਲੋ ਇੱਕ ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ, 02 ਰੋਦ ਜਿੰਦਾ 32 ਬੋਰ ਸਮੇਤ 1 ਕਾਬੂ।

JL News
Download Application