Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश

बैंक ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

जेएल न्यूज़ / JL NEWS 

( रिपोर्ट-शारदा पांडेय)

भदोही (उत्तरप्रदेश) / 01-08-2022

जनपद में स्थित बैंकों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन व श्री राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आसपास सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल के थाना क्षेत्र व थाना व चौकी प्रभारियों सहित चेकिंग हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक/पोस्ट ऑफिस/ ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/ सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही। शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी। बैरियर पॉइंटों पर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों को चेक करते हुए वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया।

Related posts

पंजाब बजट में वित्त मंत्री की अहम घोषणाएं, पढ़े अपडेट।

JL News

थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने थाने का संभाला प्रभार

JL News

ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਰਾਜ ਆਵੇਗਾ, ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਫਰੰਟ ‘ਤੇ ਫੇਲ੍ਹ-ਸੰਜੇ ਸਹਿਗਲ

JL News
Download Application