Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य विदेश

श्रावण सोमवार के दृष्टिगत  पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का किया गया औचक निरीक्षण।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट- शारदा पांडेय)

भदोही (उत्तरप्रदेश)  / 26-07-2022

कावड़ यात्रा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण जनपदीय राजमार्ग क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। श्रावण सोमवार दिनांक 25.07.2022 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की चेकिंग करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांवरियों के लिए आरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णतयाः प्रतिबंध लगाया जाय। वाहनों को रोके जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किए जाने निर्देश दिये गए। समस्त जोनल/सेक्टर प्रभारियों व संबंधित सेक्टर के चेकिंग अधिकारियों को ड्यूटियों की पॉइंटवार चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा कांवड़ियों से संवाद कर उनके ठहराव शिविर संबंधी बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी भदोही, पुलिस अधीक्षक भदोही, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही एवं क्षेत्राधिकारीगण सहित जनपद भदोही के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

आगामी मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत डीएम,एसपी ने की पीस कमेटी,ताजियेदारों, घर्मगुरूओं के साथ की बैठक।

JL News

कम्पोजिट विद्यालय बैराखास में शिक्षक की भूमिका में नजर आई जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

JL News

अवैध रुप से शराब विक्रय करने वाले आरोपी को थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

JL News
Download Application