Hindi Last 24 Hour ताजा खबरे देश राज्य

पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

जेएल न्यूज़/JL NEWS 

(रिपोर्ट – शारदा पांडेय) 

भदोही(उत्तरप्रदेश )  / 20-07-2022

कावड़ यात्रा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण जनपदीय राजमार्ग क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की चेकिंग करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांवरियों के लिए आरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णतयाः प्रतिबंध लगाया जाय। वाहनों को रोके जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किए जाने निर्देश दिये गए। समस्त जोनल/सेक्टर प्रभारियों व संबंधित सेक्टर के चेकिंग अधिकारियों को ड्यूटियों की पॉइंटवार चेकिंग करने हेतु निर्दशित किया गया।

Related posts

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟਰੈਫਿਕ ਇੰਚਾਰਜ ਏਐਸਆਈ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਵਧੀਆ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ, ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਸਮਰਪਿਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਡੀਜੀਪੀ ਕਮੈਂਡੇਸ਼ਨ ਡਿਸਕ (DGP Commendation Disc) ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਿਤ।

JL News

नानी बाई मायरा कथा का हुआ शुभारम्भ-

JL News

श्रावण सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बड़े शिव मंदिर गोपीगंज का किया गया भ्रमण।

JL News
Download Application